पुलिस ने रेप पीड़िता का फोन छीन हटाई रिकॉर्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाया है।
सदर थाने में करीब छह माह पहले यह मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता की ओर से बताया गया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
जबकि महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मोबाइल छीनकर डिलीट कर दी थी रिकॉर्डिंग
दहिया ने कहा कि यह मामला बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। दुष्कर्म का यह मामला 29 जून 2015 को सदर थाने में दर्ज हुआ था। प्रेस कांफ्रेंस में पीड़िता भी मौजूद थी।
उसने बताया कि सदर थाना पुलिस ने मामले में समझौता करने के लिए उस पर बार-बार दबाव बनाया। उसका मोबाइल छीनकर पुलिस ने जबरन उसमें से आरोपी की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी।
दहिया ने कहा कि धनी व्यक्ति होने के कारण आरोपी को गुड़गांव पुलिस बचा रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।