{"_id":"698ca6a80c1dff3e9d03a598","slug":"police-rule-out-foul-play-in-birjus-death-after-falling-into-an-open-manhole-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123795-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खुले मैनहोल में गिरकर हुई बिरजू की मौत मामले में पुलिस का साजिश से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खुले मैनहोल में गिरकर हुई बिरजू की मौत मामले में पुलिस का साजिश से इंकार
विज्ञापन
रोहिणी में मैनहोल में गिरने से युवक की मौत का मामला :
-दोस्त से पुलिस ने की घंटों पूछताछ, पूछताछ में दोस्त ने कहा नशे में होने की वजह से गिरने का पता नहीं चला
-बेगमपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक रास्ते में खतरा और लापरवाही से मौत की धारा में दर्ज किया मामला, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर के रोहिणी सेक्टर 32 इलाके में नाले के बगल में स्थित खुले मैनहोल में गिरकर बिरजू की मौत हुई है। अभी तक की जांच में पुलिस ने बिरजू के दोस्त सूरज से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने किसी भी साजिश से इंकार किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार रात बिरजू मोबाइल पर बात करते हुए निर्माणाधीन इमारत की ओर जा रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह 20 फुट गहरे मैनहोल में गिर गया। नशे में होने की वजह से उससे दस-बीस कदम आगे चल रहे उसके दोस्त सूरज को इसकी भनक नहीं लगी। वह निर्माणाधीन इमारत में जाकर सो गया। अगले दिन उसने घटना की जानकारी अपने ठेकेदार के जरिये पुलिस को दी।
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में खुले मैनहोल में गिरने से मौत का मामला लग रहा है। बेगमपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक रास्ते में खतरा या बाधा डालना और लापरवाही से मौत का मामला की धारा में केस किया है। उन्होंने बताया कि बिरजू के दोस्त सूरज से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की है, लेकिन अभी तक साजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सड़क पर नहीं जल रही थी लाइटें, खुले पड़े थे मैनहोल
जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आधा किलोमीटर सड़क पर लाइटें नहीं जलती हैं। वहीं कई मैनहोल के ढक्कन खुले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क एक तरफ रोहिणी हेलीपोर्ट रोड और दूसरी तरफ बेगमपुर गांव को जोड़ती है। रोहिणी सेक्टर-32 में लोग नहीं रहते हैं, लेकिन निर्माणाधीन इमारत होने की वजह से काफी संख्या में मजदूर और उनके परिवार वाले और बच्चे रहते हैं। बिरजू के साथ काम करने वाले अरमान ने बताया कि हादसा होने के बाद सभी खुले पड़े मैनहोल में ढक्कन लगाए गए हैं।