{"_id":"67f7c90474a9c09bc907129f","slug":"police-rescued-a-person-who-jumped-into-yamuna-river-to-commit-suicide-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस बनी मसीहा: आत्महत्या करने यमुना नदी में कूदे व्यक्ति को बचाया, पिता से झगड़े के बाद गुस्से में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस बनी मसीहा: आत्महत्या करने यमुना नदी में कूदे व्यक्ति को बचाया, पिता से झगड़े के बाद गुस्से में था
Thu, 10 Apr 2025 07:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:05 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों की टीम ने निजी गोताखोरों और नाव की मदद से विक्की को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विक्की को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उसके पिता को इस बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस दल ने बचा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार दोपहर 12.20 बजे की है, जब दिल्ली के ढाका गांव के रहने वाले विक्की (30) नामक व्यक्ति ने अपने पिता से झगड़े के बाद नदी में छलांग लगा दी। उस क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात गश्ती दल के कर्मचारी हेड कांस्टेबल अजय, ओम प्रकाश और मूला राम ने यह वाकया देखा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल ने तुरंत घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिसकर्मियों की टीम ने निजी गोताखोरों और नाव की मदद से विक्की को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विक्की को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उसके पिता को इस बारे में सूचित किया गया। बाद में आवश्यक उपचार के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।