{"_id":"6a19500e9998356cc20288b2","slug":"police-recovered-a-tractor-stolen-from-dwarka-in-nuh-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: द्वारका से चोरी ट्रैक्टर नूंह से बरामद, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोस्त से मिलने आया था दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: द्वारका से चोरी ट्रैक्टर नूंह से बरामद, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोस्त से मिलने आया था दिल्ली
Fri, 29 May 2026 02:06 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 29 May 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : arrest
दोस्त से मिलने दिल्ली आया युवक द्वारका से ट्रैक्टर चोरी कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी किए गए ट्रैक्टर को हरियाणा के नूंह जिले से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि चार मई को अंबराई गांव से ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में 30 से 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। इसके आधार पर पुलिस नूंह के बासी गांव पहुंची और ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद राजस्थान के डीग निवासी अंसार को गिरफ्तार किया गया। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी ने बताया कि वह डाबड़ी निवासी दोस्त आकाश से मिलने पहुंचा था। वहां दोनों ने ट्रैक्टर चोरी की साजिश रची। पहले उनलोगों ने डाबड़ी से बाइक चोरी की। फिर अंबराई पहुंचे। वहां बाइक को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन