फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police reconstructed Sandeep's house in sex CD scandal, evidence police could not

सेक्स सीडी कांड में पुलिस ने खंगाला संदीप का घर, सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस 

Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 police reconstructed Sandeep's house in sex CD scandal, evidence police could not
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की गिरफ्तारी मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने उनके सुल्तानपुरी स्थित घर जाकर दुबारा छानबीन की। 

विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से कुछ सैंपल भी उठाए। हालांकि बुधवार को पुलिस की टीम छानबीन के लिए पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले पर भी पहुंची थी। 

दोनों जगहों से साक्ष्य जुटाने के बाद टीमें वापस लौट आई। सूत्र बताते हैं कि अभी तक पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। चार दिन की पुलिस रिमांड में पुलिस संदीप से पूछताछ कर कुछ खास पता भी नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने की छानबीन

 police reconstructed Sandeep's house in sex CD scandal, evidence police could not
संदीप कुमार कथ‌ित सेक्स वीड‌ियो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्र बताते हैं कि अपनी वकालत की डिग्री का फायदा उठाते हुए संदीप शातिर अपराधियों की तरह बर्ताव कर पुलिस को घुमा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर मिलते ही संदीप ने सरेंडर करने से पहले सारे सबूतों को नष्ट कर दिया था।

यही वजह है कि पुलिस अब तक संदीप के खिलाफ कोई खास सबूत नहीं जमा कर पाई। वहीं सीडी कांड के सामने आने के बाद वीडियो और फोटो में दिखने वाली दूसरी महिला को भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। 

अब पुलिस एक दिन का और रिमांड लेकर संदीप के खिलाफ कुछ और सबूत जुटाने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed