फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police raided Sector 67A of Gurugram and caught Brothel

फ्लैट में जिस्मफरोशी: उज्बेक महिला कर रही थी धंधा, पुलिस ने छापा मारकर औरत को रंगेहाथ पकड़ा; हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 14 Jul 2023 08:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Jul 2023 08:08 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक उज्बेक नागरिक है। वह वर्ष 2015 में टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी।

विज्ञापन
Police raided Sector 67A of Gurugram and caught Brothel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर 67ए स्थित इरियो कॉरिडोर के एक फ्लैट में छापा मारा। जहां पर बिना कानूनी दस्तावेज के रह रही उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर-67ए टावर सी-3, इरियो कॉरिडोर के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर जाल बिछाया और छापा मारते हुए फ्लैट से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान उज्बेकिस्तान मूल की 46 वर्षीया महिला के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक उज्बेक नागरिक है। वह वर्ष 2015 में टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी। उसका वीजा अप्रैल 2015 तक वैध था। तब से वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रही है। पुलिस ने कहा कि इससे पहले, महिला को 14 नवंबर 2022 को ट्रायल कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed