फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police raid on spa center in gurugram

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था घिनौना काम, पुलिस ने मारी रेड तो मुंह छुपाती रही लड़कियां

Mon, 03 Sep 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 03 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Police raid on spa center in gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का सुशांत लोक थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


सुशांत लोक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सी ब्लॉक के व्यापार केंद्र में नेचुरल स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने महिला निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने 3 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। इस पर ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मैनेजर को काबू किया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण विहार निवासी संयम के रूप में हुई।
विज्ञापन

 

घर का गुजारा चलाने के लिए करती थी स्पा सेंटर में काम

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और अपने परिवार का पेट पालने के लिए स्पा सेंटर में नौकरी करती है। स्पा सेंटर का मैनेजर रुपयों के लालच में देह व्यापार करवाता है।

महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।-अरविंद कुमार, सुशांत लोक थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed