फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police questioning why tharoor frequently drink water.

आखिर क्यों पूछताछ में थरूर बार-बार पीते रहे पानी

Wed, 21 Jan 2015 08:42 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
police questioning why tharoor frequently drink water.

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में उनके पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार रात को करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि इस दौरान वह बहुत ज्यादा परेशान दिखे और बार-बार पानी पीते रहे।

विज्ञापन


एसआईटी सदस्यों का कहना है कि उनसे इसी हफ्ते दोबारा पूछताछ की जा सकती है। एसआईटी ने सोमवार रात करीब आठ बजे कांग्रेस नेता थरूर को बुलाया था और रात करीब 12 बजे तक पूछताछ हुई।
विज्ञापन


इसके बाद वसंत विहार स्थित वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) के कार्यालय से जब थरूर अपनी कार से निकले तो वह पूरी तरह शांत दिखे और मीडिया से बात नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनसे ज्यादा सवाल नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आईपीएल विवाद को लेकर उनसे कुछ सवाल पूछे गए। थरूर ने माना कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक  नहीं थी। झगड़े की कोई खास वजह नहीं थी, परिवार में कोई न कोई झगड़ा हो ही जाता है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में नींद की गोलियां मिलने को लेकर उनसे कोई सवाल नहीं किया गया।

फिर हो सकती है शशि से पूछताछ

police questioning why tharoor frequently drink water.

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मंगलवार को संकेत दिया है कि थरूर से फिर से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूरा सहयोग किया।

पुलिस आयुक्त से जब पूछताछ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शशि थरूर से मामले की पृष्ठभूमि के बारे में बात की गई। टीम उनसे जानना चाहती थी कि उन दिन क्या हुआ था। पूछताछ में कांग्रेसी नेता ने जो बताया है एसआईटी उसका विश्लेषण करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।


पुलिस आयुक्त से जब ये सवाल किया गया कि क्या पुलिस कांग्रसी नेता को गवाह के तौर पर देख रही है तो उन्होंने कहा कि पूछताछ खुले दिमाग से की जा रही है।

अभी तक मामले में कोई संदिग्ध नहीं है। पुलिस आयुक्त से जब रात के समय पूछताछ करने केबारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय को लेकर ज्यादा मतलब नहीं निकालना चाहिए। वारदात भी शाम सात बजे की है इसलिए पुलिस ने शाम के समय ही पूछताछ करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed