फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police put Yeti Narasimhanand Giri under house arrest before attending Deepak Tyagi's death anniversary ghazia

दीपक त्यागी की बरसी: यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने मंदिर में किया नजरबंद, सीएम योगी को खून से लिखा पत्र

Wed, 27 Sep 2023 07:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

मेरठ के दीपक त्यागी हत्याकांड के एक साल पूरे होने पर परिजनों ने यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें यति नरसिंहानंद गिरी महराज शामिल होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। इसके बाद महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखा है।

विज्ञापन
Police put Yeti Narasimhanand Giri under house arrest before attending Deepak Tyagi's death anniversary ghazia
महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपक त्यागी की बरसी में जाने से रोकने के लिए शिवशक्ति धाम डासना को पुलिस ने छावनी बना दिया। पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को नजरबंद कर दिया। इसके बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। यह पत्र उनके शिष्य सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे। साथ ही कल से 

विज्ञापन

यति सन्यसियों की शिवशक्ति धाम डासना से मुख्यमंत्री आवास की पदयात्रा आरंभ होगी। त्यागी समाज इस मुद्दे पर हिंदुओं की सभी छत्तीस जातियों की पंचायत  बुलाएगा।  
विज्ञापन


बता दें कि दीपक त्यागी हत्याकांड के एक साल होने पर परिजन यति नरसिंहानंद महाराज से मिलने गाजियाबाद पहुंचे थे। हत्याकांड के एक साल पूरे होने पर पुण्यतिथि पर पीड़ित परिवार ने शांति यज्ञ रखा। शांति यज्ञ में देशभर के साधु-संतों और हिंदुओं से भाग लेने की अपील की। इस यज्ञ में शामिल होने के लिए यति नरसिंहानंद महाराज 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने वाले थे, इसलिए पहले पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। 

मेरठ जिले में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में 27 सितंबर 2022  को दूसरे संप्रदाय के लोगों ने दीपक त्यागी की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने खजूरी गांव निवासी फैमीद को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। फैमीद गांव में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था, जो मूलरूप से दौराला के पास सरसवा गांव का रहने वाला है। पिछले एक साल से पीड़ित का परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed