फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police pull out Dalits arriving to capture Hanuman temple in connaught place delhi

दिल्ली: हनुमान मंदिर पर कब्जा लेने पहुंचे दलितों को पुलिस ने बाहर निकाला

Wed, 05 Dec 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police pull out Dalits arriving to capture Hanuman temple in connaught place delhi
करीब 20 मिनट तक की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

भगवान हनुमान को दलित बताने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद मंगलवार को कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्जा लेने के लिए दलित समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन से पहले नारेबाजी भी हुई। 

विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में प्रदर्शन के बाद पुलिस उन्हें बाहर निकालने में कामयाब हुई। प्रदर्शन के दौरान जमीन पर बैठे लोगों ने ‘एक ही नारा दो ही नाम, जय भीम जय हनुमान’ और ‘जब हनुमान हमारे हैं, मंदिर क्यों तुम्हारे हैं’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सीएम योगी ने भगवान हनुमान को दलित बताया है। इसलिए उन्हें हनुमान मंदिरों में पुजारी बनाया जाए। वे भी भगवान की सेवा करना चाहते हैं। सवर्णों ने मंदिरों पर कब्जा किया हुआ है। हम चाहते हैं कि दलित समाज को भी भगवान की सेवा करने का मौका मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दलित समाज के प्रदर्शन का मंदिर आने वाले भक्तों ने विरोध भी किया। उनका आरोप है कि उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोका गया। मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों ने भी इसे गलत बताया।


कुछ लोगों ने जय भीम के नारे लगाए
कुछ लोगों ने जय भीम के नारे लगाते हुए खुद को भीम सैनिक बताया। उन्होंने कहा कि  सदियों से हिंदुत्व का हवाला देते हुए सभी सवर्ण पुजारियों ने मंदिर और मठों पर अपना कब्जा रखा है। जबकि दलित समाज सिर्फ मंदिरों में दान ही करता रहा है। अब यूपी के मुख्यमंत्री की वजह से दलितों को भी मौका मिला है कि वह मंदिरों में पुजारी बनकर जन सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed