{"_id":"5dc3edef8ebc3e5af8192b83","slug":"police-man-gambling-betting-in-ghaziabad-recall-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में जुआ, सट्टा चलवाने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में जुआ, सट्टा चलवाने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर
Thu, 07 Nov 2019 04:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद क्षेत्र में जुआ और सट्टा चलवाने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को लोनी क्षेत्र में जुआ और सट्टा चलवाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच कराई। जिसमें आरोप की पुष्टि होने पर एसएसपी ने लोनी बॉर्डर के चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों पुलिस कर्मियों पर यह भी आरोप है कि पूर्व में अवैध तरीके से चल रही मीट की दुकानें बंद करा दी गई थीं। जिन्हें चौकी इंचार्ज और सिपाही ने मिलीभगत करके दोबारा खुलवा दिया था।
विज्ञापन
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभी कुछ अन्य पुलिसकर्मियों की जांच भी पूरी कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।