फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police make a big mistake at Tikri border, accused escapes from custody

Delhi NCR News: टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी चूक, हिरासत से भाग निकला आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
-हिमाचल प्रदेश से बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था आरोपी, पेशी से लौटने के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर बलेनो कार से भागा आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से बहादुरगढ़ की अदालत में पेशी के लिए लाया गया एक बदमाश टिकरी बाॅर्डर के पास पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कार से भाग गया। उसकी पहचान अजय के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने के बाद वापस ले जा रहे थे। बस में चढ़ने के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और हथकड़ी समेत सड़क की दूसरी ओर खड़ी बलेनो कार में बैठ गया। पुलिसकर्मियों ने टिकरी बाॅर्डर से बहादुरगढ़ तक पीछा कर कार की तलाश की, लेकिन कुछ ही देर में कार आंख से ओझल हो गई। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मुंडका थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक हेमराज हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत हैं। उनकी तैनाती बिलासपुर पुलिस लाइन में है। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में हेमराज ने बताया कि 14 मई को सिपाही सुमित के साथ आरोपी झज्जर निवासी अजय कुमार को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आए थे। अजय फिलहाल सदर बिलासपुर में हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन

पेशी खत्म होने के बाद दोनों आरोपी को लेकर लौट रहे थे। शाम 5.15 बजे वह टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। उन्होंने आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगा रखी थी। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली एक बस आकर रुकी। वह आरोपी को बस पर चढ़ाने लगे। तभी आरोपी अजय ने जोरदार धक्का मारा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गए। हथकड़ी उनके हाथ से छूट गई और मौके का फायदा उठाकर आरोपी भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भागकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ी सफेद रंग की बलेनो कार में बैठकर भाग गया। भागने के दौरान उन्होंने कार का नंबर नोट किया और एक ऑटो से कार का पीछा करने लगे। आरोपी की कार कुछ देर में आंखों के सामने से ओझल हो गई। काफी तलाश के बाद दोनों टिकरी बॉर्डर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed