फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police is tracing drugists on new year

नए साल पर हुड़दंगियों की खैर नहीं

Fri, 27 Dec 2013 02:43 PM IST
मयंक तिवारी, गुड़गांव
मयंक तिवारी, गुड़गांव Updated Fri, 27 Dec 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
Police is tracing drugists on new year

साइबर सिटी गुड़गांव में नए साल के जश्न के दौरान नशीले पदार्थो का सेवन कर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने ड्रग विभाग से लेकर आबकारी विभाग तक के लोगों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ की तस्कारी रोकने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


पुलिस शहर के फार्म हाउस से लेकर रिजोर्ट में होने वाली पार्टी के दौरान नशीले पदार्थ परोसने वालों पर नजर रख रही है। पुलिस आयुक्त की खुफिया विभाग की टीम से लेकर ड्रग कंट्रोलर तक को नए साल के जश्न पर होने वाली पार्टी को रोकने के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोलर की ओर से हुक्का बार से लेकर उन पर आपूर्ति करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ पुलिस आबकारी विभाग से यह जानने में जुटी है कि फार्म हाउस से लेकर रिजोर्ट में होने वाली पार्टी में शराब परोसने की अनुमति की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस की ओर से अपने गोपनीय सूचना के आधार पर मिलने वाने इनपुट पर काम चल रहा है।

रेव पार्टी कराने वालों पर भी नजर

पुलिस की ओर से दिल्ली में रेव पार्टी कराने वाले कुछ ठेकेदारों के बारे में जानकारी मिली है। जो पब व बार प्रबंधन के साथ मिलकर गोपनीय तरीके से गुड़गांव फार्म हाउस में अपनी पार्टी आयोजित कराना चाहते हैं। पुलिस आयुक्त की एसआईएस शाखा पूरी तरह से नजर गढ़ाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed