फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police inquiring car accident in and death of three students in noida

जिस हादसे ने ले ली 3 युवा लड़के-लड़कियों की जान, ये हैं उससे जुड़े चार अनसुलझे पहलू

Tue, 16 May 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 May 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
police inquiring car accident in and death of three students in noida
पंजाबी बाग में रेलवे फ्लाईओवर से कार के गिरने के चार पहलुओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में घायल छात्र-छात्राएं अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। जिसकी वजह से हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस तकनीक जांच के जरिये हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चार स्थिति में कार फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती है। पहला कारण कार की रफ्तार ज्यादा होगी। दूसरा  टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर सकती है।
विज्ञापन


वहीं, आशंका जतायी जा रही है कि किसी अन्य वाहन से धक्का लगने के बाद भी कार नीचे गिर सकती है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से तो यह हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद दोस्त पहुंचे एम्स ट्रॉमा सेंटर

police inquiring car accident in and death of three students in noida
car accident

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार की तकनीकी जांच की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार के टायर फटने के बाद हादसा हुआ है या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि है कि कार के एक पहिये में हवा नहीं के बराबर दिख रहा है।

हालांकि मौके पर लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे से पूर्व ब्रेक लगने की तेज आवाज सुनाई दी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई होगी तब चालक ने कार को रोकने के लिए तेज ब्रेक लगाई होगी।

वहीं पुलिस तीसरे पहलू से भी इंकार नहीं कर रही है कि किसी भारी वाहन के कट मारने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया होगा। घटना की जानकारी मिलने के दौरान हादसे के शिकार हुए छात्रों के दोस्त नरेला में परीक्षा दे रहे थे।

police inquiring car accident in and death of three students in noida
​परीक्षा देने के बाद सभी दोपहर बाद एम्स पहुंचे। दूसरी ओर घायल व मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एम्स के ट्रामा सेंटर में अपने घायल दोस्तों का हाल जानने के बाद कुछ छात्राएं अपने पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगी।

वहां मौजूद घायल छात्र-छात्राओं के परिजनों ने उन्हें ढ़ांढस बंधाया। उन लोगों ने बताया कि परीक्षा सेंटर पर इन लोगों के नहीं पहुंचने से उन लोगों को इनके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका हो गई थी। एम्स में भर्ती राजा के पिता विमल ने बताया कि राजा सुबह सात बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था।

उन्हें हादसा होने के बताया गया कि राजा एम्स में भर्ती है। राजा के सिर में चोट है। वहीं गरिमा के भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उसने गरिमा से देर रात तक जगे होने की बात पूछा तो उसने बताया कि सोमवार को उनकी परीक्षा है। प्रदीप ने बताया कि गरिमा काफी हंसमुख लड़की है और वह इस हादसे से जल्द ही उबर कर बाहर आएगी।

रजत को तेज रफ्तार कार चलाने का था शौक  

police inquiring car accident in and death of three students in noida

जाबी बाग में फ्लाईओवर से कार के नीचे गिरने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है लेकिन उसके दोस्तों का कहना है कि रजत को तेज रफ्तार कार चलाने का शौक था। वह अकसर अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर घूमने के लिए निकलता था।

​वह काफी तेज कार चलाता था। उसकी दोस्त दोस्त धोनी गर्ग ने बताया कि रजत के दोस्त अकसर उसे कम रफ्तार में कार चलाने की बात कहते थे। लेकिन वह दोस्तों की बातों को अनसुना कर कार को काफी तेज रफ्तार में चलाता था।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed