कुत्तों को पीटा तो पुलिस ने केस किया दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों को पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मामले में रविवार को सैकड़ों की संख्या में सेक्टरवासियों ने सेक्टर-24 थाने का घेराव किया।
उन्होंने एक एनजीओ के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। लोगों का आरोप है कि सेक्टर में कुत्तों का आतंक है। आए दिन ये बच्चों को काट लेते हैं।
रविवार को भी कुत्तों ने सेक्टर में एक बच्चे को काट लिया था। आरोप है कि कुत्तों को सेक्टर से बाहर करने से उन्हें रोक दिया जाता है।
यही नहीं पुलिस ने लोगों से की अभद्रता
शनिवार सुबह सेक्टर-34 स्थित एक सोसायटी से कुत्तों को पीटकर भगाने पर एनजीओ संचालिका की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
रविवार को बच्चे को काटने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना दिए जाने के थोड़ी देर बाद ही कुछ महिलाओं सहित अन्य लोग पहुंचे और उन लोगों से अभद्रता की।
इस मामले में आरडब्ल्यूए की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी सेक्टर-24 अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरडब्ल्यू्ए के तरफ से मिली शिकायत फिलहाल दर्ज नहीं की गई है।