फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police have detained two accused in the case involving the molestation of female students

Delhi NCR News: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी नमन चौधरी का सुराग नहीं, पुलिस पकड़े गए आरोपी से फरार आरोपियों और घटना के बारे में कर रही है पूछताछ
-भलस्वा डेयरी इलाके की पार्किंग से मिली आरोपियों की कार, कार पर 44 हजार के चालान बकाया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ और एक छात्रा को कार में खींचने की कोशिश के मामले में देर शाम दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को ट्रांस यमुना इलाके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों लॉ के प्रथम ईयर के छात्र हैं। आरोपियों से मुख्य आरोपी नमन चौधरी और अन्य के ठिकाने के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
इससे पहले पुलिस ने आरोपी युवकों की सफारी कार बरामद कर ली है। पुलिस ने उसे भलस्वा डेयरी इलाके में स्थित एक पार्किंग से बरामद की, जहां आरोपी कार खड़ी कर भाग गए थे। जांच के दौरान पता चला कि कार पर करीब 44 हजार रुपये का ट्रैफिक चालान बकाया है, जिसमें ज्यादातर चालान ओवर स्पीड का है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि छात्राओं ने आरोप लगाया था कि एक आरोपी नमन चौधरी है जो करावल नगर में रहता है और लॉ का छात्र है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय स्तर पर जांच करने के बाद कार सवार आरोपियों की पहचान कर ली। इस बीच शुक्रवार रात पुलिस को एक आरोपी अभिमन्यू के गुरुग्राम में मौजूद होने की जानकारी मिली जिसे पकड़ लिया। जबकि एक अन्य आरोपी अभिनव को ट्रांस यमुना इलाके से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed