फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor attacks family, three injured in dispute over saving buffalo from cows

Delhi NCR News: भैंस को गायों से बचाने के विवाद में पड़ोसी ने परिवार पर किया हमला, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
शहर थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में भैंस को पड़ोसी की गायों से बचाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुंदर ने पड़ोसी दयाराम, उसके बेटे, पत्नी और बहू पर लाठी, सरिया और ईंटों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके प्लॉट में दयाराम की दो गाय उसकी भैंस को मार रही थीं। इस बारे में शिकायत करने पर दयाराम और उसके बेटे विष्णु ने उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। अगले दिन सुबह नूंह रोड पर दयाराम और विष्णु ने उसे रोककर लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि दयाराम की पत्नी ने सरिये से और विष्णु की पत्नी ने छत से ईंटें फेंककर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुंदर के दोनों बेटों नितिन और अमन के साथ भी मारपीट की गई और मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article