{"_id":"5b3216374f1c1b13358b8c85","slug":"police-has-clarified-the-ammunition-found-on-imtiaz-ali-road-near-gurudwara-rakabganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन से 200 मीटर की दूरी पर मिला 20 कारतूस, सीसीटीवी की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद भवन से 200 मीटर की दूरी पर मिला 20 कारतूस, सीसीटीवी की हो रही जांच
पुरुषोत्तम वर्मा,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
parliament house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियों में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी फैल गई, जब संसद से महज कुछ मीटर दूरी पर लावारिस हालत में 20 कारतूस मिले। आनन-फानन में संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुरू में कहा जा रहा था कि कारतूस संसद परिसर की दीवार के पास मिले हैं। नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि कारतूस सड़क पर पड़े मिले हैं। संसद मार्ग थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संसद भवन से करीब 300 मीटर की दूरी इम्तियाज अली खान रोड है। संसद भवन में ड्यूटी कर हॉग हैंडलर गोपाल सिंह मंगवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पैदल महादेव रोड क्वार्टर पर जा रहा था। उसके पास स्निफर डॉग था। पॉलीथिन देखकर डॉग उसकी तरफ गया। स्निफर डॉग ने पॉलीथिन को मुंह में ले लिया।
विज्ञापन
पॉलीथिन में .32 बोर के 20 कारतूस थे। डॉग हैंडलर ने इसकी सूचना पार्लियामेंट सिक्योरिटी को दी। इसके बाद सूचना दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। देर शाम तक पता नहीं लगा था कि कारतूस किसके हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि कारतूस भारतीय ऑडिनेंस फैक्टरी में बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि कोई लाइसेंसधारी इन कारतूस को खरीदकर ले जा रहा था और ये उससे गिर गए। देश की सुरक्षा एजेंसियां इसे संसद भवन की सुरक्षा में चूक मान रही हैं। जिस जगह कारतूस मिले हैं, वह संसद भवन महज 200-300 मीटर दूर है। पुलिस संसद भवन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
स्पेशल सेल भी जांच में जुटी
.32 बोर प्रतिबंधित है। इसका लाइसेंस आम लोगों को नहीं दिया जाता। ऐसे में किसी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े व्यक्ति के कारतूस फेंकने या उससे गिरने का संदेह जताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है।