फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police got the 19th E-Governance Award

दिल्ली पुलिस को मिला 19 वां ई-गर्वनेंस अवार्ड

Thu, 28 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police got the 19th E-Governance Award

बढ़ती तकनीकी इस्तेमाल के चलते दिल्ली पुलिस को 19 वां राष्ट्रीय ई-गर्वनेंस अवार्ड 2015-16 दिया गया है। दिल्ली पुलिस की लॉस्ट रिपोर्ट एप्लीकेशन के लिए सिल्वर और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मोबाइल एप्लीकेशन के लिए गोल्ड अवार्ड दिया गया। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग की ओर से नागपुर में 21 जनवरी को आयोजित दो दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ये अवार्ड दिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन के बाद दिल्ली पुलिस ने ज्यादा से ज्यादा तकनीकी प्रयोग शुरू करते हुए कुछ महीनों में कई मोबाइल व वेब एप्लीकेशन लॉन्च की हैं। किसी तरह का सामान खो जाने पर एनसीआर कटाने के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के देखरेख में विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल यूनिट कार्डिनेटर) धर्मेंद्र कुमार, विशेष पुलिस आयुक्त (सिक्योरिटी) एसबीके सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव, दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत, डीसीपी महेश बत्रा की टीम ने लॉस्ट रिपोर्ट एप्लीकेशन तैयार किया। इससे लोग खुद घर से ही एनसीआर दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) ताज हसन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (एनआईए) अनिल शुक्ला, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) शरद अग्रवाल, आरके झा आदि की टीम ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मोबाइल ऐप बनाया था। इसके चलते लोगों ने जाम व ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराई।


नागपुर में अवार्ड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने दोनों ही टीमों को अवार्ड दिए। पुलिस आयुक्त ने लॉस्ट रिपोर्ट एप्लीकेशन तैयार करने वाली टीम को एक लाख रुपये और ट्रैफिक पुलिस एप्लीकेशन तैयार करने वाली टीम को दो लाख का नकद पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed