फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police exposed brothel running in the flat in Delhi

जिस्मफरोशी का खुलासा: फ्लैट नंबर-54 में हो रहा था जिस्म का सौदा, ऐसी फोटो दिखाकर होती थी डील; खुले और भी राज

Wed, 11 Sep 2024 06:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर-54-बी, पहली मंजिल न्यू लॉयलपुर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत तीन को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Police exposed brothel running in the flat in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के जगतपुरी के रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। लोकल पुलिस को खबर मिली तो टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए वहां हवलदार को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जानकारी पुख्ता करने के बाद हवलदार का इशारा मिलने के बाद फ्लैट पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने सेक्स रैकेट सरगना समेत तीन महिलाओं को मौके से दबोच लिया। सरगना की पहचान रचना (47) के रूप में हुई है। वहां से दो अन्य युवतियां हिरासत में ली गई हैं। पुलिस रचना से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कितने दिनों से यह सब चल रहा था। पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट (अनैतिक दुर्व्यापार निवारण अधिनियम) के मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर-54-बी, पहली मंजिल न्यू लॉयलपुर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। खबर मिलने के बाद फौरन थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पहले फ्लैट की निगरानी की गई।

विज्ञापन

वहां आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी की गई। सूचना को पुख्ता करने के बाद हवलदार वीरेंद्र को ग्राहक बनाकर फ्लैट पर भेजा गया। वीरेंद्र को वहां रचना नामक महिला मिली। उससे बातचीत के बाद तय होने पर वीरेंद्र ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद फ्लैट पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रचना के पति की मौत हो चुकी है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रचना ने फ्लैट करीब दो सालों से किराए पर लिया हुआ था। वह फोन पर लड़कियों की फोटो भेज दिया करता था। अनजान लोगों से संपर्क नहीं किया जाता था। अपना कमीशन लेने के बाद रचना लड़कियों को ग्राहकों के पास भेज दिया करती थी। पुलिस के अलावा दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed