फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police didn't take action on constable.

वर्दी का रौब दिखाकर पीटने वाले सिपाही पर मेहरबानी

Sun, 21 Feb 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Feb 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
Police didn't take action on constable.

वर्दी का रौब दिखाकर सरेआम व्यक्ति को पीटने वाले सिपाही के मामले में पुलिस प्रशासन ने चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के इस रवैये से पीड़ित आहत है। उसका आरोप है कि पूरे मामले का पुख्ता सुबूत होने के बावजूद भी पुलिस अधिकारी दोषी कांस्टेबल को बचा रहे है।

दरअसल, कासना कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने 17 फरवरी, बुधवार को बीटा टू स्थित सीएनजी पंप पर डेल्टा टू निवासी कुंवरपाल सिंह के साथ मारपीट की थी।

आदेश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

Police didn't take action on constable.

आरोप था कि कार में सवार होकर दो पुलिसकर्मी सुरेश त्यागी और मोबीन पंप पर पहुंचे। सीएनजी लेने के दौरान मोबीन और कुंवरपाल के बीच कहा सुनी हो गई और मोबीन ने वर्दी के रौब में कुंवरपाल को पीट दिया।

यह पूरा घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने कासना कोतवाली में सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने भी थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नही होने से पीड़ित परिवार आहत है। कुंवर पाल सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस अपने सिपाहियों का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें एसएसपी पर पूरा भरोसा है कि वह इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed