फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police deployed to protect China's company and citizens in greater noida

चीन की कंपनी और नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस तैनात, खुफिया विभाग भी अलर्ट 

Fri, 19 Jun 2020 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Jun 2020 07:02 AM IST
सार

  • सीमा पर तनाव और लोगों के आक्रोश के बीच मुस्तैदी 
  • आलाधिकारियों के निर्देश पर खुफिया विभाग भी अलर्ट 

विज्ञापन
Police deployed to protect China's company and citizens in greater noida
ग्रेटर नोएडा के एटीएस पैराडिसो सोसाइटी में तैनात पुलिस बल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद बढ़ते तनाव और लोगों के आक्रोश के मद्देनजर चीन की कंपनी और नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला स्थित चीन की कंपनी और नागरिकों की सोसाइटी में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, आलाधिकारियों के निर्देश पर खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।   

विज्ञापन


सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद से देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जिले में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। चीन के उत्पादों के बहिष्कार करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में जिले में चीन की कंपनी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आलाधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

इसके बाद से स्थानीय पुलिस ने ओप्पो और वीवो आदि कंपनियों के अलावा एटीएस पैराडिसो आदि सोसाइटी पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि चीन के खिलाफ पनप रहे आक्रोश के दौरान कोई चीन के नागरिकों व उनकी संपत्ति को निशाना न बना दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में दर्ज हुए हैं तीन केस
हाल ही में बीटा-2 थानाक्षेत्र स्थित एटीएस पैराडिसो सोसाइटी में चीन के नागरिकों से विवाद के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन मामलों में केस भी दर्ज किए गए। सबसे पहले सोसाइटी में चीन के नागरिकों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। आरोप था कि कुछ लोगों ने उनके कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैलाई थी। इसके बाद  चीन के 8 नागरिकों को सोसाइटी गेट पर पौन घंटे खड़ा रखा गया। 


फिर कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में चीन की युवती को डंडे से पीटने का मामला उछला और इसमें पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर कार्रवाई की। इसके बाद जिस कुत्ते को लेकर विवाद हुआ, वह मरा मिला। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। पुराने विवाद में बदले की नीयत से भी कोई हरकत करने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 

चीन की कंपनी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट है। कंपनी और जिन सोसाइटी में चीन के नागरिक रहते हैं, वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। 
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed