{"_id":"6ace37b7ead6743e5a0dc00e","slug":"police-crack-down-on-illegal-encroachments-and-improper-parking-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1949-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध कब्जे और गलत पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध कब्जे और गलत पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा
विज्ञापन
493 अतिक्रमण हटाए, हजारों चालान कटे
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। ईस्टर्न रेंज की सड़कों और फुटपाथों पर जगह-जगह लगे जाम और अवैध कब्जों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राहगीरों को निकलने का रास्ता देने और गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम (एमसीडी) और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरे एक हफ्ते का बड़ा साझा अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ घेरकर बैठे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कों को खाली कराया गया।
ट्रैफिक पुलिस (पूर्वी रेंज) की उपायुक्त श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि पूरे पूर्वी रेंज में चले इस अभियान के तहत व्यस्त सड़कों और फुटपाथों पर बनाई गई अवैध दुकानों, रेहड़ी-पटरियों और सड़क पर रखे सामान को हटाया गया। पूरे हफ्ते चली इस कार्रवाई में टीमों ने 493 अवैध कब्जों को हटाकर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ खाली कराए। अब लोगों को सड़क पर उतरकर जोखिम उठाने के बजाय आराम से फुटपाथ पर चलने की जगह मिल गई है। वहीं जो गाड़ियां सड़क पर बीचों-बीच खड़ी होकर रास्ता रोक रही थीं, ऐसी 131 गाड़ियों को क्रेन से उठाकर जब्त किया गया।
बिना इजाजत सड़क घेरी तो होगी सख्त कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस (पूर्वी रेंज) उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा बिना इजाजत रेहड़ी-पटरी लगाना या गाड़ियां खड़ी कर रास्ता रोकना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे।