फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police could not bring five arrested accused face to face with Elvish

Elvish Yadav: पुलिस आरोपियों का एल्विश से न करा पाई सामना, फिर ले सकती रिमांड? फाजिलपुरिया के गांव तक छानबीन

Mon, 13 Nov 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Nov 2023 11:05 PM IST
सार

पांचों आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) रविवार शाम चार बजे पूरी हो गई। तमाम कोशिश के बावजूद  पुलिस आरोपियों और एल्विश का आमना-सामना नहीं करा पाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की रिमांड फिर से ली जा सकती है।

विज्ञापन
Police could not bring five arrested accused face to face with Elvish
एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेव पार्टी आयोजित करने व सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में पांचों आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) रविवार शाम चार बजे पूरी हो गई। तमाम कोशिश के बावजूद  पुलिस आरोपियों और एल्विश का आमना-सामना नहीं करा पाई। पांच आरोपियों की रिमांड मिलने के पहले ही एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस से बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पुलिस ने एल्विश को दोबारा नहीं बुलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पीसीआर फिर से ली जा सकती है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पांचों आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलने का दावा किया है।

विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ करने के लिए दो-दो घंटे की शिफ्ट रखी गई थी। आरोपियों से डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी और जांच अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस आरोपियों को उन जगहों पर भी लेकर गई, जिसका जिक्र एफआईआर और वायरल ऑडियो में है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि रेव पार्टी में सांप और जहर दिल्ली के बदरपुर के पास एक गांव से आता था जिसे सपेरों का गढ़  माना जाता है। राहुल वहीं से सपेरे, ट्रेनर, सांप और जहर लेकर पार्टी में जाता था। राहुल ने पुलिस को कई नाम बताए जो रेव पार्टी में बीन प्रोग्राम और सांपों का खेल करवाते थे। कई ऐसे नाम भी हैं जो एल्विश और फाजिलपुरिया से संबंधित है। पुलिस अब एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों पर शिकंजा कस सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची फाजिलपुरिया के गांव
अहम है कि पुलिस फाजिलपुरिया के गांव भी पहुंची। कुछ टीमें राजस्थान और दिल्ली के छतरपुर भी पहुंची। छतरपुर में ही एल्विश का फॉर्म हाउस है। हालांकि बीते दो दिन से केस से संबंधित एल्विश ने कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं किया है। आम दिनों की तरह उनके डेली ब्लॉग्स यूट्यूब पर आ रहे हैं। पहले दिन राहुल ने बताया था कि उसने सबसे ज्यादा पार्टी गुरुग्राम में की। दूसरे दिन पुलिस उसे गुरुग्राम और दिल्ली के फार्म हाउस लेकर गई। बताया जाता है कि मौके से कई साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed