{"_id":"5aec4d48384d9e41fc70c79d4ec5becb","slug":"police-constable-lost-his-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल सिपाही का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल सिपाही का पैर कटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Jul 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बुधवार को सड़क हादसे में घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पैर काट दिया है। हालांकि, अभी भी सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही रामदरश यादव सूरजपुर पुलिस लाइन में रहते हैं। रामदरश पुलिस लाइन में ही तैनात हैं। बुधवार को वह किसी काम से नोएडा आए थे। यहां से वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस जा रहे थे, इस दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर उनका बेटा भी पीछे-पीछे चल रहा था।
विज्ञापन
बरौला के पास एक डंपर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के पहिये उनके पैरों पर चढ़ गए थे। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर की हालत बेहद खराब थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए उनका बायां पैर काट दिया। हालांकि अभी भी सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बुधवार को ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से सेक्टर-49 पुलिस ने डंपर चालक शहादत को गिरफ्तार कर लिया।