फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police claims to have solved the robbery of a female gym trainer

Delhi: महिला जिम ट्रेनर से लूट मामले का पर्दाफाश, 16 किमी में लगे 250 CCTV कैमरों की जांच के बाद लुटेरा पकड़ा

Fri, 02 Dec 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Dec 2022 08:37 AM IST
सार

दक्षिण दिल्ली की लोदी कॉलोनी में 26 नवंबर को महिला जिम ट्रेनर से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 16 किमी में लगे 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद लुटेरे को पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ 22 मामले दर्ज है। 

विज्ञापन
Police claims to have solved the robbery of a female gym trainer
फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली की लोदी कॉलोनी में 26 नवंबर को महिला जिम ट्रेनर से हुई लूट की गुत्थी सुलझाने का दावा दक्षिण जिला पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी इमरान उर्फ सुहैब उर्फ समीर (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से 22 मामले दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस इसे मकोका में गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी गिरफ्तारी से लूट के पांच मामले सुलझे हैं। पुलिस ने 16 किलोमीटर एरिया में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को दबोचा है। आरोपी भजनपुरा थाने का घोषित बदमाश है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसके पास से लूटी गई चेन, चोरी की स्कूटी, बाइक और एक खिलौना पिस्टल बरामद की है। लूट के दौरान आरोपी ने इसी खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा एएटीएस ने भी जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। पुलिस ने 16 किलोमीटर एरिया में करीब 250 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बाइक के नंबर से उसके चोरी के होने का पता चला। छानबीन के बाद आरोपी की पहचान इमरान उर्फ सुहैब के रूप में हुई। आरोपी हाल में एक मामले में जेल से छुटकर आया था। जेल से आने के बाद वह लगातार लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed