फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police caught husband wife who theft rupees and jewellery in delhi

सावधान! नौकरानी बनकर घर में आती है महिला, फिर उड़ा देती है नकदी और जेवर

Sat, 02 Jun 2018 12:06 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
police caught husband wife who theft rupees and jewellery in delhi
demo pic
दक्षिण जिले की सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने बंटी-बबली के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह दंपती घरों में चोरी करता था। पत्नी नौकरानी बनकर घर में घुसती और इसके बाद दंपती घर से नकदी व ज्वेलरी लेकर गायब हो जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के घर से चुराए गए 7.12 लाख रुपये नकद व ज्वेलरी बरामद की है। आरोपी एक दर्जन घरों में वारदात कर करोड़ों रुपये की चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनुपम लाल दास बी-5/202 सफदरजंग एन्क्लेव में रहते हैं। उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले अनिमा पेटस उर्फ अनु (39) को नौकरानी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

police caught husband wife who theft rupees and jewellery in delhi
demo pic
अनिमा खुद नौकरी मांगने आई थी। 21 मई को दोपहर तीन बजे वह घर पहुंचे तो नौकरानी गायब थी और घर से करीब 12 लाख रुपये व कई लाख कीमत की ज्वेलरी गायब थी। मामला दर्ज कर सफदरजंग एन्क्लेव थानाध्यक्ष शिवराज विष्ट, एएसआई मुरली, हवलदार विभूति की टीम ने तफ्तीश शुरू की। 

इसके बाद पुलिस टीम ने अररिया जिला, बिहार पहुंचकर रामपुर निवासी पति मो. एजाज उर्फ पेटस लाटुना को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर लतौना, थाना त्रिवेणीगंज निवासी अनु को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से अधिवक्ता के घर से चुराई गई रकम में से सात लाख 12 हजार रुपये व कुछ ज्वेलरी बरामद हुई। अधिवक्ता ने नौकरानी अनु का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था। आरोपी दंपती ने पूछताछ में बताया कि अनु काम के बहाने घर में घुसती थी।

जल्द ही मालिक व उसके परिवार का दिल जीत लेती थी। इसके बाद वह मौका लगते ही वह पति के साथ घर में चोरी कर फरार हो जाती थी। आरोपियों ने बताया कि वह करीब एक दर्जन घरों से करोड़ों रुपये चुरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed