{"_id":"5a40f9734f1c1b0e788b4df3","slug":"police-caught-buyers-who-were-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे बायर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे बायर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
buyers
- फोटो : आशुतोष दुबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी की नोएडा सभा से पहले ही फ्लैट बॉयर्स एसोसिएशन नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके चार घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। फ्लैट बॉयर्स की समस्याओं को प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखने के लिए गए फ्लैट बॉयर्स एमेटी यूनिवर्सिटी पहुंचे।
विज्ञापन
जहां नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान व सदस्य दिनेश ठाकुर को एमेटी यूनिवर्सिटी के गेट न.-१ से सीओ ग्रेटर ने हिरासत में लेकर चार घंटे नोएडा फेस-2 के थाने में बिठाकर रखा। प्रधानमंत्री मोदी केभाषण देकर जाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद गाजियाबाद रैली में बॉयर्स की समस्याओं को जल्द सुलझाने की बात कही थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सभी प्राधिकरण पर कार्यवाही कर पीडि़त फ्लेट बॉयर्स को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिसके चलते सभी बॉयर्स अपनी समस्याओं को लेकर उनका स्वागत करने के लिए गए थे। आम्रपाली, जेपी, शुभकामनासिटी, अर्थ, जेएनसी आदि ऐसे बिल्डर हैं। जिनके प्रोजेक्टों पर काम बिल्कुल बन्द है कुछ के बिल्डर जेल में है ऐसे में फ्लेट बॉयर्स की समस्या बहुत गंभीर है।
बॉयर्स को उम्मीद ही नही है फ्लेट कैसे मिलेगा, अब वो समय नही है कि सरकार सोचेगी, अब सरकार को प्रोजेक्टो को गोद ले लेना चाहिए, नहीं तो आगे आने वाले समय मे हालात बहुत खराब हो जाएंगे, बॉयर्स की बैंक की किश्त, और घर की ईएमआई से हालात खराब हो चुकी है।