{"_id":"99eade276cc73ef89abc2518fa405e32","slug":"police-catches-a-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को ढाल बनाकर उसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को ढाल बनाकर उसे पकड़ा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले भगोड़े बदमाश कृष्ण को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 12वीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी के जरिए घर का पता लगा कर पुलिस ने जाल बिछाया तब बदमाश पकड़ में आया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2010 में राजनगर, पालम में ज्वेलर की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट में तीन आरोपी पकड़े गए थे, लेकिन चौथा बदमाश फरार हो गया था। लूट के दौरान बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मार दी थी और कई लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में प्रदीप, सुधीर उर्फ सोनू और मोहित पकड़ गया था। कृष्ण की तलाश तब से पुलिस को थी। वर्ष 2010 में द्वारका कोर्ट ने कृष्ण को भगोड़ा घोषित कर दिया था। ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष संदीप घई की देखरेख में हवलदार सुनील और अनिल की टीम इस बदमाश की तलाश में लगी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 12 साल के लड़के ने 7 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश
टीम को सूचना मिली थी कि कृष्ण पोचनपुर गांव में पत्नी और बेटी के साथ छिपकर रह रहा है। पुलिस ने बेटी के स्कूल और उसके जरिए घर का पता लगाया। आरोपी अपने घर पर कुछ ही समय के लिए आता था। इसलिए कृष्ण के घर के पास ही हवलदार सुनील और अनिल ने किराए पर मकान लेकर अपना जाल बिछाया।
आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में बताया कि वह वाहन चोरी भी करता है। उसके खिलाफ इलाहाबाद में पांच, साहिबाबाद में तीन और दिल्ली में वाहन चोरी के पांच मामले समेत कुल 18 प्रकरण दर्ज हैं। कृष्ण की प्रदीप, सुधीर और मोहित से डासना जेल में मुलाकात हुई थी और डासना जेल में ही ज्वेलर के यहां लूटपाट करने की साजिश रची थी।