{"_id":"692803628dfef4e8db037360","slug":"police-busted-an-illegal-mobile-factory-in-karol-bagh-and-arrested-five-accused-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अवैध मोबाइल फैक्टरी का खुलासा, 1826 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अवैध मोबाइल फैक्टरी का खुलासा, 1826 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Nov 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:23 PM IST
सार
पूछताछ में फैक्टरी मालिक ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल खरीदकर उनके मदरबोर्ड निकालते थे और बॉडी पार्ट्स चीन से मंगाते थे। बाद में नए आईएमईआई नंबर वाले स्टीकर लगाकर फोन बेच दिए जाते थे।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित बिडनपुरा में अवैध मोबाइल फैक्टरी का खुलासा हुआ है। यहां पुरानों के मदरबोर्ड लगाकर नई बॉडी में मोबाइल तैयार किए जाते थे और विशेष सॉफ्टवेयर से उनके आईएमईआई नंबर बदले जाते थे। तैयार मोबाइल लोकल मार्केट में नए के तौर पर बेचे जाते थे। मौके से लैपटॉप, आईएमईआई बदलने वाला सॉफ्टवेयर, हजारों मोबाइल बॉडी पार्ट्स, मदरबोर्ड, मशीनें और औजार बरामद हुए। फैक्टरी पिछले दो वर्षों से चल रही थी।
विज्ञापन
करोल बाग थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक अशोक कुमार (45), राम नारायण (36), धर्मेंद्र कुमार (35), दिपांशु (25) और दीपक (19) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 1826 मोबाइल फोन (स्मार्ट और कीपैड) बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
डीसीपी निधिन वल्सन के अनुसार, सूचना मिलने पर 20 नवंबर को गली नंबर-22, बिडनपुरा स्थित चौथी मंजिल पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा गया। सभी लोग पुराने मदरबोर्ड की मदद से अवैध मोबाइल तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
चीन से मंगाते थे पार्ट्स
पूछताछ में फैक्टरी मालिक ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल खरीदकर उनके मदरबोर्ड निकालते थे और बॉडी पार्ट्स चीन से मंगाते थे। बाद में नए आईएमईआई नंबर वाले स्टीकर लगाकर फोन बेच दिए जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी की तलाश जारी है।