{"_id":"67fb8195b8068836350221a1","slug":"police-busted-a-gang-involved-in-blackmailing-under-the-guise-of-a-massage-parlor-in-noida-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में मसाज पार्लर का गंदा खेल: महिलाओं को भेजते थे ग्राहकों के पास, फिर खींचते फोटो; ब्लैकमेल कर ऐंठते रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में मसाज पार्लर का गंदा खेल: महिलाओं को भेजते थे ग्राहकों के पास, फिर खींचते फोटो; ब्लैकमेल कर ऐंठते रकम
Sun, 13 Apr 2025 02:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:49 PM IST
सार
नोएडा में ऑनलाइन मसाज पार्लर की आड़ में ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग ने अब तक 50 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर उगाही की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में ऑनलाइन मसाज पार्लर की आड़ में ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले गैंग का फेज-3 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी मसाज के बहाने महिलाओं और युवतियों को ग्राहकों के पास भेजते थे, फिर खुद वहां पहुंचकर आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच लेते थे।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ितों को केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते और 15-20 हजार रुपये वसूलते थे। कम राशि वसूलने का मकसद पुलिस में शिकायत से बचना था। गैंग ने अब तक 50 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर उगाही की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और एडीसीपी हृदयेश कठेरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
