फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police beats a boy during curfew, violance in mewat

कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने युवक को पीटा

Fri, 13 Jun 2014 06:38 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 06:38 AM IST
विज्ञापन
police beats a boy during curfew, violance in mewat

सड़क दुर्घटना को लेकर तावडू में दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद अब तावडू में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि गुरुवार को कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकले एक युवक को पुलिस ने पीट दिया जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन


दिन में कर्फ्यू में ढील के बावजूद लोग सहमे रहे और घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं समझा। यहां तक कि दुकाने भी नहीं खुलीं। स्कूल, कॉलेज और बैंकों पर भी इसका साफ असर दिखा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पूरी तरह से कार्य बहिष्कार किया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी किसी भी प्रकार की खरीदारी करने के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस सब के बीच एक बार फिर तावड़ू को गुड़गांव से जोड़ने की पुरानी मांग को हवा दी जाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने की पंचायत

police beats a boy during curfew, violance in mewat

मोदी सरकार में रक्षा राज्यमंत्री और गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामविलास शर्मा के साथ पथेड़ी गांप पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों के साथ पंचायत की।

इस दौरान लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पंचायत के दौरान इलाके में पुलिस बंदोबस्त किया गया था।

इलाके में राजनीतिक चहल कदमी की वजह से हालात को नियंत्रण में करने और माहौल को सामान्य बनाने में थोड़ी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed