फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrests woman running after kidnapping kid

सोते बच्चे को बेचने जा रही थी महिला, गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2015 05:36 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
police arrests woman running after kidnapping kid

विजयनगर के सिद्धार्थ विहार कालोनी के एक फ्लैट से शनिवार देर रात सैटरिंग ठेकेदार के ढाई साल के मासूम ऋषभ को एक महिला ने अगवा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


महिला ने पैसों के लालच में उसे सोते हुए उठा लिया और भागने लगी। दो मिनट बाद ही कमरे में पहुंचे पिता ने शोर मचाया तो महिला बच्चे को बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर छोड़कर दूसरे टावर की बिल्डिंग में छुप गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कालोनी में देर रात सर्च ऑपरेशन चलाकर चांदमारी झुग्गी बस्ती निवासी 45 वर्षीय मेहरुनिशा को गिरफ्तार कर लिया। वह बच्चे को बेचना चाहती थी।

मां-बाप दूसरे कमरे में खाना खा रहे थे

police arrests woman running after kidnapping kid

पुलिस के मुताबिक, आवास विकास कालोनी के ब्लॉक 39 की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 9/2135 में हरीश प्रकाश पत्नी सुमन और बेटे ऋषभ के साथ रहते हैं। हरीश की बेटी गुरबानी मोदीनगर नगला गांव में नानी के पास रहती है।

हरीश सैटरिंग ठेकेदार हैं। शनिवार रात साढे़ 12 बजे हरीश, सुमन और ऋषभ फ्लैट में थे। हरीश के बडे़ भाई देवेंद्र प्रकाश भी उनसे मिलने आए थे, वह छत पर सो रहे थे।

सुमन ने बताया कि ऋषभ बाहर वाले कमरे में बेड पर सोया था और वे दोनों दूसरे रूम में खाना खा रहे थे। कुछ देर बाद रूम से बाहर आए तो ऋषभ फ्लैट से गायब मिला। दंपति के होश उड़ गए।

बच्चे को दूसरी मंजिल पर छोड़ छिप गई महिला

police arrests woman running after kidnapping kid

हरीश बेटे की तलाश में शोर मचाते हुए बिल्डिंग से नीचे की ओर भागे तो एक महिला उसे गोद में लेकर जाती दिखी। शोर मचाने पर महिला ने बच्चे को छोड़ दिया, खुद 150 मीटर दूर ब्लॉक नंबर 40 की बिल्डिंग में जाकर छुप गई।

फ्लैट की बालकनी में खड़ी सुमन ने उसे दूसरे बिल्डिंग में जाते हुए देख लिया। कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की तलाश में सर्च अभियान चलाया।

एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि 20 मिनट बाद महिला को पकड़ लिया गया। पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अपने नन्हे-मुन्नों को संभाल कर रखें। शहर में आजकल ऐसा गिरोह सक्रिय है, जोकि मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी खरीद-फरोख्त का काम करता है। हाल ही में हुई कई ऐसी वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन

अपहरण से पहले की थी रेकी

police arrests woman running after kidnapping kid

कालोनी वालों ने बताया कि महिला को शनिवार रात कई फ्लैटों में ताक झांक करते देखा था। उधर, आरोपी महिला ने बताया कि हरीश प्रकाश के फ्लैट का दरवाजा खुला मिला, वहीं पास में बेड पर बच्चा सो रहा था। दबे पांव फ्लैट में घुसी और उसे लेकर भागने लगी कि तभी उसे पकड़ लिया गया।

पहले भी हुईं हैं वारदात
रेलवे कॉलोनी से लापता शौर्य आज तक नहीं मिला, जबकि शौर्य को साथ ले जाने वाला साधु रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। अक्तूबर 2014 में जिला अस्पताल से बच्चा महिला ने चुराया जिसे पुलिस ने मसूरी से बरामद किया था। विजयनगर से इसी वर्ष मार्च में 10 साल के मासूम को एक महिला छुट्टी होने पर स्कूल से ही ले गई थी, जिसका आज तक पता नहीं चला।

‘मासूम बच्चों को चुराने वाले और उनकी खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह सक्रिय है। ऑपरेशन इस्माइल के दौरान पुलिस ने हाल ही में लोनी की एक बच्ची और मुरादनगर के एक बच्चे को बरामद किया था। इसके अलावा झारखंड और बिहार की कई लड़कियों को पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह के चंगुल से छुडाया था। पुलिस ने बच्चों को अपहरणकर्ताओं से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।’ - कुमार रणविजय सिंह, सीओ सेकेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed