{"_id":"6616c2881bb6d3ea1a0685e7","slug":"police-arrested-youth-accused-of-kidnapping-a-teenage-girl-in-delhi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने किशोरी को किया अगवा, परिचित के मकान में रखा; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने किशोरी को किया अगवा, परिचित के मकान में रखा; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 10:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:17 PM IST
सार
दिल्ली में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
करावल नगर में 17 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपी की पहचान साहिल कश्यप (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक व किशोरी एक ही समुदाय के हैं। किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसका मेडिकल कराया गया। बाद में उसे जेजे बोर्ड पेश किया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 26 मार्च को करावल नगर निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के अगवा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने 27 मार्च को मामला दर्ज कर लिया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता किया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने चार अप्रैल को किशोरी को दयालपुर के भगत विहार से मुक्त करा लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सोनिया विहार में रहता है। उसकी किशोरी से दोस्ती हो गई थी। उसने शादी करने की बात कर किशोरी को अगवा किया। बाद में किशोरी को अपने जानकार के मकान में रखा हुआ था।
विज्ञापन