फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police detained two people on suspicion of creating ruckus near CM Rekha Gupta's event venue

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर से हंगामा, गांधीनगर में हुई नारेबाजी; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Fri, 22 Aug 2025 02:10 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Aug 2025 02:10 PM IST
सार

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद रेखा गुप्ता पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर निकली थीं। बताया जा रहा है एक शख्स उनके कार्यक्रम स्थल के पास नारेबाजी कर रहा था। 

विज्ञापन
Police detained two people on suspicion of creating ruckus near CM Rekha Gupta's event venue
पुलिस ने हंगामा कर रहे शख्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर किया - फोटो : X @ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर से हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि अशोक बाजार गांधी नगर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोक रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वस्त्रिका 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। एक शख्स यहां नारेबाजी कर हंगामा कर रहा था। जिसे बैरिकेडिंग के बाहर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, जानकारी मिली है कि एक अन्य शख्स को भी हंगामा करने के संदेह में पकड़ा गया है।

विज्ञापन


जनसुनवाई में मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद रेखा गुप्ता पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर निकली थीं। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक अरविंद सिंह लवली, पार्षद और गांधीनगर मार्केट के तमाम व्यापारी मौजूद रहे। इस हंगामे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जन सुनवाई के दौरान सीएम पर हुआ था हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ था। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री पर गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हमला किया था। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। उसने कथित तौर पर राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस उन दस लोगों पर नजर रख रही है, जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी के संपर्क में थे। एक संदिग्ध को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट में पांच अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के लिए मौजूद है, जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed