{"_id":"64fdbfbd8ad015ad0a03a1e4","slug":"police-arrested-two-accused-while-revealing-murder-of-commission-agent-in-bulandshahr-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder Case: नौकर ने साथी के साथ मिलकर आढ़ती का चुनरी से घोंटा गला, शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder Case: नौकर ने साथी के साथ मिलकर आढ़ती का चुनरी से घोंटा गला, शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका
Sun, 10 Sep 2023 06:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:38 PM IST
सार
बुलंदशहर में आढ़ती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आढ़ती के नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है रुपयों के लालच में हत्या की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में लापता आढ़ती हाजी बाबू का शव शनिवार देर शाम एक नाले में बोरे में बंद मिला था। एसओजी और खुर्जा नगर पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही रविवार को मामले का खुलासा करते हुए मृतक के नौकर रविंद्र उर्फ गोलू निवासी गांव किला मेवई थाना खुर्जा नगर और उसके साथी रामातौर निवासी गांव उस्मापुर थाना खुर्जा नगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवरी ने बताया कि आरोपी रविंद्र उर्फ गोलू को मालूम था कि दुकान पर बने लॉकर में काफी रुपये रखे रहते हैं। आरोपी रविंद्र ने अपने साथी रामौतार को दुकान के लॉकर में रखे रुपयों के बारे में बताते हुए चोरी की योजना बनाई। योजना के तहत रविंद्र उर्फ गोलू ने हाजी बाबू को बहाने से अपने घर बुला लिया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद चुनरी से हाजी बाबू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हाजी बाबू की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए एक बोरे में रखा गया। एक साथी की ई-रिक्शा लाने के बाद शव को उसमें रखकर उस्मापुर के गंदे नाले में फेंक दिया गया। स्कूटी को जंक्शन रोड पर मैना मौजपुर के गेट के पास खड़ा कर उसकी चाभी जंगल में फेंक दी गई। मृतक का मोबाइल कांलिंदी कुंज गोलचक्कर के पास एक पार्क की झाड़ियों में डाल दिया गया।
विज्ञापन