फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two accused of murder from neb sarai

व्यक्ति के साथ कुकर्म करना चाहते थे दो शख्स, विरोध करने पर की हत्या फिर मिटाई हवस

Thu, 12 Mar 2020 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Mar 2020 07:26 PM IST
सार

- हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया 
- शराब के नशे में गला घोटकर हत्या कर दी थी 

विज्ञापन
Police arrested two accused of murder from neb sarai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेबसराय इलाके में दो आरोपी एक व्यक्ति के साथ कुकर्म करना चहाते थे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने शराब के नशे में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके साथ दोनों ने कुकर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटना रेलवे स्टेशन, बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोड्डा, झारखंड निवासी बीरेन्द्र कुमार झा उर्फ बिरना (31) और भागलपुर, बिहार निवासी गौतम कुमार चौधरी (26) के रूप में हुई। नेबसराय थाना पुलिस को 11 मार्च को कुम्हार मुहल्ला देवली गांव में विकास (बदला हुआ नाम) की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मृतक की बहन ने दी थी कि दो व्यक्ति उसके भाई के शव को लेकर जा रहे है। 
विज्ञापन


आशंका है इन दोनो ने ही उसके भाई की हत्या की है। हत्या का मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी व स्पेशल स्टाफ प्रभारी अजीत की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य तरीकों से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता लगा कि दोनों ही आरोपी बिहार भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम बिहार भेजी गई। पुलिस टीम ने जीआरपी व बिहार पुलिस के सहयोग से पटना रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दिल्ली लाया जा रहा है।


मृतक बीरेन्द्र के साथ रहता था। तीनों आरोपी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपियों ने विकास के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विकास ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने विकास के शव के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed