फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested thiefs of Millions jewellery

4 करोड़ के हीरे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 15 Apr 2015 03:18 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
police arrested thiefs of Millions jewellery

पुलिस की अपराध शाखा ने करोलबाग से 4 करोड़ रुपये के डायमंड और सोने के गहनों पर हाथ साफ में बिजनौर के ऑटो गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव-दौलतापुर, बिजनौर (यूपी) निवासी नसीम (26) और मकसूद (42) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी में से 95 फीसदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अगर पीड़ित कम किराये के लालच में नहीं पड़ता और अलग से ऑटो लेता था तो शायद वारदात नहीं होती। शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, करोल बाग स्थित जालंधर ज्वेलरी हाउस के पार्टनर राजेश जैन ने 9 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पार्टनर अर्जुन दास जालंधर (पंजाब) से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास करोड़ों की ज्वेलरी थी। अर्जुन दास ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से 50 रुपये में ऑटो लिया था। चालक ने कम किराये का लालच दिया था।

तो इस तरह पकड़े गए करोड़ों के चोर

police arrested thiefs of Millions jewellery

चालक ने ऑटो में एक और यात्री को बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उसने एक और सवारी को बैठाया। फिर थोड़ी देर चलने पर एक और युवक को ऑटो में बैठ गया। करोलबाग पहुंचकर अर्जुन ने बैग चेक किया तो गहने के दो बॉक्स और सोने की ईंट गायब थी।


जांच के दौरान शाखा में तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को सूचना मिली कि बिजनौर के टीएसआर गैंग ने ज्वेलरी उड़ाई है और वह गहने लेकर नेपाल भागने के फिराक में हैं।

इस पर पुलिस ने मजनूं का टीला से दोनों को दबोच लिया। गिरोह के बदमाश शताब्दी एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियोें को शिकार बनाते थे। ये यात्रियों को कम किराये का लालच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed