{"_id":"6669677e1af27fe3120e4ec2","slug":"police-arrested-the-servant-who-ran-away-with-rs-12-5-lakh-from-his-master-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नौकर उड़ा ले गया था मालिक के साढ़े 12 लाख, पुलिस ने राय बरेली से दबोचा; रुपये लेकर भाग गया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नौकर उड़ा ले गया था मालिक के साढ़े 12 लाख, पुलिस ने राय बरेली से दबोचा; रुपये लेकर भाग गया था गांव
Wed, 12 Jun 2024 02:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक माह पूर्व रखे नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मालिक के साढ़े 12 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव भाग गया। पुलिस ने आरोपी गांव रामा खेड़ा, राय बरेली, यूपी निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक माह पूर्व रखे नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मालिक के साढ़े 12 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव भाग गया। पुलिस ने आरोपी गांव रामा खेड़ा, राय बरेली, यूपी निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए रुपयों में से 10.70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने बाकी 1.80 लाख रुपये मौज मस्ती में उड़ा दिए। पुलिस को उसके दोस्त लवकुश की तलाश है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि दो जून को खारी बावली में ड्राइफ्रूट कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने दफ्तर से 12.50 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत लाहौरी गेट थाना पुलिस से की थी। पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह ऑफिस में नहीं थे। इस बीच देर रात को उनके नौकर ने अलमारी से कैश चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो रात करीब 12.40 बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां आता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक टीम को राय बरेली भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह रात को ऑफिस में ही रुकता था। उसका मालिक भी वहां होता था। घटना वाले दिन कारोबारी का भतीजा दफ्तर में मौजूद था। उसने चुपचाप उसकी जेब से अलमारी की चाबी निकाली और कैश चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी ससुराल से कैश बरामद कर लिया है।
विज्ञापन