फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused's wife for allegedly kidnapping innocent

डॉ.श्रीकांत का अपहरण देखकर किया था मासूम को अगवा, लेकिन नहीं हो पाया कामयाब

Sun, 23 Jul 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 23 Jul 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused's wife for allegedly kidnapping innocent
फाइल
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गत 21 जुलाई को घर के सामने से अगवा हुए मासूम आमान के अपहरण की योजना असादुल इस्लाम (36) ने डॉ. श्रीकांत अपहरण मामले को देखकर रची थी। मामले में पुलिस ने इसकी पत्नी रुकसाना (32) को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दरअस्ल असादुल को पैसों की जरूरत थी। इसी बीच प्रीत विहार से डॉ.श्रीकांत के अपहरण का मामला सुर्खियों में रहा। बस इसे ही देखकर असादुल ने अपने पूर्व पड़ोसी के बच्चे आमान को अगवा कर लिया। असादुल को पता था कि आमान का पिता कुवैत में रहता है, वह उनकी मांग आसानी से पूरी कर सकता है।      
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि गत 21 शुक्रवार को असादुल ने आमान को उसके घर के पास से अगवा कर लिया। बाद में अगले दिन आठ लाख रुपये की फिरौती परिवार से मांगी। मां ने पुलिस को सूचना देकर किसी तरह तीन लाख का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरणकर्ता आमान की मां को कभी अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर तो कभी आनंद विहार रेलवे स्टेशन बच्चे को लेने तो कभी सूर्य नगर की ओर बुलाता रहा। बाद में सूर्य नगर के पास जैसे ही आमान की मां अनवरी ने रुपयों से भरा बैग छोड़ा, पुलिस की टीम ने उसे दबोचना चाहा, लेकिन इसी बीच आरोपी बैग लेकर काफी ऊंचाई से नीचे कूद गया। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया।    
 
इधर बदमाश असादुल को पकडने के लिए कूदे पुलिसकर्मियों में एक सिपाही अमरीश भी बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस की टीम ने उसे काबू कर रुपयों का बैग भी बरामद कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर मासूम आमान को ताहिरपुर स्थित असादुल की रिश्ते की साली के घर से बरामद कर लिया गया।


वहीं से असादुल की पत्नी रुकसाना भी गिरफ्तार हो गई। उसने झूठकर बोलकर अपनी रिश्ते की बहन के यहां आमान को रखा हुआ था। बच्चे के साथ वह खुद भी वहीं मौजूद थी। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed