फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused of murder of two people including a woman in Delhi

दिल्ली में दो हत्याएं: रिश्ते से नाखुश बेटों ने की सौतेले पिता की हत्या, दूसरी तरफ पति ने की पत्नी की हत्या

Fri, 15 Nov 2024 09:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 09:19 PM IST
सार

दिल्ली में अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पहले मामले में महिला के दो बेटों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Police arrested the accused of murder of two people including a woman in Delhi
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली इलाके में अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहले मामले में मृतक की पत्नी के दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि महिला ने मृतक से दूसरी शादी की थी। इससे पहले पति के उसके दोनों बेटे खुश नहीं थे। वहीं, दूसरे मामले की छानबीन करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी गायब हो गई है। इससे दंपत्ति में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की हत्या की दी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को समयपुर बादली स्थित डीएसआईडीसी पार्क में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के अस्पताल में लेकर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त चंदन झा (35) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि चंदन ने रिमी नाम की महिला से शादी की थी। रिमी की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी से दो बेटे ऋतिक और रौनक हैं। दोनों अपनी मां के साथ चंदन के रिश्ते से नाखुश थे। उन लोगों ने चंदन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव घर में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ हालत में महिला मिली। महिला को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला अपने पति कुशलपाल और चार बच्चों के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले महिला की बेटी घर छोड़कर चली गई थी। इसकी दंपति ने थाने में शिकायत की थी। सूत्रों के मुताबिक इस बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो रहा था। झगड़े में आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed