फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested nine accused in case of robbery of a tractor-trolley loaded with iron In Greater Noida

मास्टरमाइंड तनु: अमीर बनने के लालच में लूटी लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, धर्मकांटे पर बना प्लान; ऐसे खुला राज

Thu, 19 Jun 2025 07:27 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच टन लोहा, 70 हजार रुपये, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक और अवैध तमंचा बरामद किया।

विज्ञापन
police arrested nine accused in case of robbery of a tractor-trolley loaded with iron In Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों (सात पुरुष और दो महिला) को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग पांच टन लोहा, 70 हजार रुपये नकद, दो स्कॉर्पियो कार, एक ट्रक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के मास्टरमाइंड युवती तनु शर्मा (19), एसके मेट्रो विला सोसाइटी बीटा–2 की सिमरन (34), गाजियाबाद के ट्रक मालिक मुकेश (50), हापुड़ के अरूण (18), नवादा बीटा-2 के सोम सिंह उर्फ सोनू (24), डेल्टा-1 सूरजपुर के पंकज गुप्ता (23), पटियाला पंजाब के हैप्पी (50), जैतपुर सूरजपुर के लक्की (19) व अंशू (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


11 जून को व्यापारी शिवकुमार पांडे निवासी गाजियाबाद ने बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि गाजियाबाद के लोहा मंडी से सूरजपुर के लिए रवाना हुआ लोहे से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली लापता हो गया था। ट्रैक्टर-टॉली पर 8,810 किलोग्राम एंगल और प्लेट, जिसकी कुल कीमत 5 लाख 1 हजार 372 थी। उसे सूरजपुर भेजा गया था। माल लेकर निकला चालक दिनेश बिसरख गोलचक्कर के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष टीम का गठन किया 
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। फुटेज में दो स्कॉर्पियो कारों की पहचान हुई, जिनके जरिए पुलिस लूटकांड से जुड़े मुख्य आरोपियों तक पहुंची।

आरोपी गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया
इसके बाद आरोपी गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को रोजा जलालपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर आरोपियों के पास से लोहे के चैनल (सेफ एंड सेक्शन) लगभग दो टन, लोहे की पत्तियां (फ्लैट्स) लगभग तीन टन, लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो स्कॉर्पियो कार, एक ट्रक व नकद 70 हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।

मास्टरमाइंड निकली 19 वर्षीय युवती
पूछताछ में सामने आया कि लूट की योजना की मास्टरमाइंड तनु शर्मा है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद धर्मकांटे का संचालन करती थी। धर्मकांटे पर काम के दौरान उसकी मुलाकात ट्रक मालिक/चालक मुकेश और सोम सिंह से हुई थी। बाद में इन्हीं के साथ मिलकर तनु ने लोहे से लदी ट्रॉली लूटने की साजिश रची। इसमें उसने अपनी सोसाइटी में रहने वाली सिमरन का साथ लिया। तनु 12वीं पास है। उसने जल्द पैसे कमाने और अमीर बनने के लालच में वारदात को अंजाम दिया है।

धर्मकांटे पर बैठक कर पूरी योजना बनाई
तनु और उसके साथियों ने 10-12 दिन पहले धर्मकांटे पर बैठक कर पूरी योजना बनाई। 11 जून की सुबह जब पीड़ित चालक लोहे से भरी ट्रॉली लेकर गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहा था, उसे रास्ते में दो स्कॉर्पियो कारों से रोका गया। चालक को स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सोम सिंह और अभिषेक उर्फ केडी द्वारा पहले से तय स्थान पर ले जाया गया। वहां लोहा ट्रक में लोड कर अन्य साथियों की मदद से ठिकाने लगाया गया।

70 हजार रुपये में बेचा लोहा
आरोपियों ने लोहा बेचकर करीब 70 हजार रुपये प्राप्त किए थे। वारदात में दो बाल अपचारी भी इस लूट में शामिल पाए गए हैं, जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी सोम सिंह उर्फ सोनू पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें एसएसी-एसटी एक्ट, पॉक्सो और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed