फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested Miscreants who fraud to atm by Clone of card

दिल्ली: एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये पार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 19 May 2019 01:40 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Miscreants who fraud to atm by Clone of card
ATM card - फोटो : अमर उजाला

एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगा कार्ड क्लोनिंग के जरिए लोगों के खातों से रुपये पार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15.60 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, 300 बिना क्लोनिंग के कार्ड, 85 क्लोन कार्ड, तीन लग्जरी गाड़ियां एक पिस्टल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले तिलक नगर इलाके में 88 लोगों ने पुलिस को उनके बैंक खातों से रुपये निकलने की शिकायत की थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के नजफगढ़ निवासी धर्मेंद्र सैनी, सुनील कुमार, उत्तम नगर निवासी सिद्धार्थ और कन्हैया नगर निवासी मयंक शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। धर्मेंद्र सैनी गिरोह का सरगना है और सिद्धार्थ के साथ दिल्ली के अलावा जयपुर और मुंबई में भी ऐसी वारदात कर चुका है। इन पर पहले से 20 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


कैसे करते थे वारदात
बदमाशों ने बताया कि बिना सिक्योरिटी वाले एटीएम बूथ में जाकर मयंक सीसीटीवी कैमरे पर काला केमिकल स्प्रे कर देता था। इसके बाद धर्मेंद्र एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगाता था। इसमें मेमोरी कार्ड, बैटरी और कैमरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइस में एटीएम कार्ड का डाटा आने के बाद वे लैपटॉप और कार्ड राइटर की मदद से उसका क्लोन तैयार करते और फिर संबंधित व्यक्ति के खाते से रुपये निकाल लेते थे। बदमाशों ने द्वारका, महीपालपुर, पालम, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, विकासपुरी सहित अन्य जगहों के एटीएम में डिवाइस लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed