फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested husband who threw acid on his wife in Greater Noida

UP: दहेज के लिए करवा चौथ पर पति ने पत्नी के ऊपर फेंका था तेजाब, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह; गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 Nov 2023 10:06 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में करवा चौथ के दिन पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पति दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करता था और नौकरी करने की कहने पर शक करता था।
 

विज्ञापन
Police arrested husband who threw acid on his wife in Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : social media

विस्तार

तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली ममता पर करवा चौथ के दिन तेजाब फेंकने वाले आरोपी पति विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दहेज की मांग करता था और पत्नी के नौकरी करने की कहने पर शक करता था। इसी बात को लेकर आरोपी ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर निवासी विवेक देवला गांव में रहकर मजदूरी करता था। गरीबी के चलते विवेक की पत्नी ममता नौकरी करने की जिद करती थी। इस पर विवेक पत्नी पर शक करने लगा था। इसके अलावा परिजन ने विवेक पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि आरोपी ने बुलंदशहर से तेजाब लाकर एक अक्तूबर को करवाचौथ के दिन पत्नी के चेहरे पर हमला किया। पीड़िता 45 फीसदी तक जल गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर किया है। आरोपी से एक डिब्बे में तेजाब भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed