फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested fraud from delhi crime news

फेसबुक पर दोस्ती कर लोगों को फंसाता था 'बंटी', 'बबली' ऐसे करती थी लूटपाट

Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
police arrested fraud from delhi crime news
demo pic

बंटी-बबली फेसबुक पर दोस्त कर लोगों खासकर युवतियों से लूटपाट करने में लगे हुए थे। बंटी फेसबुक पर दोस्ती कर पीड़ित को मिलने बुलाता था और बबली मोबाइल आदि सामान लूटकर फरार हो जाती थी। ये ज्यादातर युवतियों के साथ लूटपाट करते थे। 

विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने बंटी-बबली के इस गिरोह का पर्दाफाश कर बंटी को गिरफ्तार किया है। बबली की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि ये आधा दर्जन लोगों केसाथ लूटपाट कर चुके हैं। इनका लूटपाट करने का तरीका भी अनोखा है। पुलिस बबली को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।  
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन की टीम ने लूटपाट करने वाले राज(28) को गिरफ्तार किया है। राज मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। ये अपनी महिला दोस्त के साथ अपराधिक वारदात करता था। इसने हाल ही में महिला साथी के साथ बदरपुर इलाकेमें मोहन को-ऑपरेटिव केसाथ युवती से मोबाइल व अन्य सामान लूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज पहले फेसबुक पर खासकर युवतियों से दोस्त करता था। कुछ दिन बातचीत होने केबाद वह युवती से कहता था कि जब से वह उससे बातचीत करने लगा है तब से उसकी किस्मत खुल गई है। उसकेघर में सुख-समृद्घि आ गई है। वह मिलकर उससे धन्यवाद बोलना चहाता है।  

इसके बाद वह पीड़ित को धन्यवाद बोलने और गिफ्ट देने की बात कहकर कहीं मिलने बुला लेता था। जब पीड़ित युवती बताई जगह पर पहुंच जाती थी तो वह उसे फोनकर कहता था कि वह ट्रैफिक में फंस गया है और उसकी भाभी उससे मिलकर उसे गिफ्ट दे देगी। आरोपी की महिला दोस्त उसकी भाभी बनकर पीड़ित केपास जाती। महिला दोस्त मौके पर पहुंचकर पीड़ित को गिफ्ट देती और बात करने केबहाने उसका मोबाइल ले लेती थी। 


इसके बाद वह दूसरे साथी केसाथ मोबाइल आदि लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह वारदात की शिकार हुई युवती ने पिछले सप्ताह चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस आरोपी राज की महिला दोस्त की तलाश कर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed