{"_id":"682b0ce397e5361ccf089586","slug":"police-arrested-four-accused-of-blackmailing-through-dating-app-in-greater-noida-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं पास दक्ष बना लुटेरा: डेटिंग एप के जरिए लोगों से मिलता, फिर गैंग संग मिलकर ऐंठता मोटी रकम; ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं पास दक्ष बना लुटेरा: डेटिंग एप के जरिए लोगों से मिलता, फिर गैंग संग मिलकर ऐंठता मोटी रकम; ऐसे खुला राज
Mon, 19 May 2025 04:26 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 19 May 2025 04:26 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने डेटिंग एप के माध्यम से लोगों को फंसाकर डराने-धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त आईफोन-15 प्रो बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी कोतवाली पुलिस ने ग्राइंडर गे डेटिंग एप के माध्यम से लोगों को फंसाकर डराने-धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने वाले गैंग के चार बदमाशों को सोमवार को जीटी रोड से चिटहैरा श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दक्ष उर्फ कप्तान निवासी एस्कोर्ट कॉलोनी, दादरी, भूपेंद्र उर्फ भूप्पी निवासी गांव गढ़ी, दादरी, जय राघव निवासी गांव धतूरी, बुलंदशहर व हनी निवासी मोहल्ला न्यादरगंज दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त आईफोन-15 प्रो बरामद किया है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि दादरी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक संगठित गैंग के रूप में कार्य करते थे, जो ग्राइंडर एप के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें मीटिंग के बहाने बुलाते थे। फिर अवैध हथियार दिखाकर पीड़ितों को धमकाते और उनसे नकद या ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से मोटी रकम ऐंठते थे।
गैंग ने 17 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना सोसाइटी के पास से कार में बैठाकर उसे धमकाया और उसके मोबाइल से 79 हजार एक दुकान के बारकोड पर ट्रांसफर करवाए। इसी रकम से आरोपियों ने 64 हजार में एक आईफोन 15 प्रो खरीदा और 15 हजार नकद रख लिए। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने 24,500 रुपये एक कैफे के बारकोड पर ट्रांसफर कराए गए थे, जिसे बाद में नकद में ले लिया गया। हापुड़ में भी इन्होंने एक अन्य व्यक्ति से 25 हजार व एक सोने की चेन लूटने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
सातवीं कक्षा तक पढ़ा है आरोपी
आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी व आर्म्स एक्ट की धारा शामिल हैं। गिरोह का सरगना दक्ष है। आरोपी सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। आरोपी वर्ष 2021 में बाइक चोरी के मामले में जेल गया था, जबकि 2024 में घरों में चोरी करने के मामले में भी जेल जा चुका है। आरोपी भूपेंद्र उर्फ भुप्पी दसवीं पास है। आरोपी बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। जय राघव ने वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट किया है। आरोपी 4 साल पहले हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम बंद रह चुका है। गिरोह काफी समय से सक्रिय था। इनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। गिरोह अब तक कई लोगों को निशान बना चुका है। अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। जिसमें इनका हाथ हो सकता है।