फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested father of accused who cheated woman in name of making her daughter an IPS in Mathura

Mathura: IPS बनाने का दिया झांसा, मुनफेद ने संदीप बन ठगे लाखों रुपये और सोने के सिक्के; आरोपी का पिता गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 08:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Jun 2025 08:48 PM IST
सार

मथुरा में बेटी को आईपीएस बनाने के नाम पर महिला से 27 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्कों की ठगी करने वाले आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास 13.95 लाख रुपये और 19 सिक्के बरामद हुए। 

विज्ञापन
Police arrested father of accused who cheated woman in name of making her daughter an IPS in Mathura
आरोपी का पिता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी को आईपीएस बनाने के नाम पर महिला से 27 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के की ठगी करने वाले अभियुक्त के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.95 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के बरामद किए हैं, जबकि ठगी करने वाले आरोपी को वाराणसी पुलिस पूर्व में ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 11 जून को पानीपत के थाना मॉडल टाउन निवासी उदिता शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र की बाटी वाली कुंज में मायका है। फरवरी माह में उसकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने अपना नाम अभिजीत बताया। फेसबुक पर उससे बात हुई तो उसने स्वयं को आईपीएस अफसर बनाने की तैयारी करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


'60 लाख रुपये में आईपीएस अधिकारी बना देगा'
बताया कि उसका एक जानकार संदीप शर्मा है। वह यूपीएससी का पेपर क्लियर कराने का कार्य करता है। वह 60 लाख रुपये में पीड़िता की बेटी आइना को आईपीएस अधिकारी बना देगा। पीड़िता की बेटी गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। जब पीड़िता ने उससे पूछा तो बेटी ने भी मना कर दिया, लेकिन अभिजीत लगातार व्हाट्सएप पर कॉल करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 लाख रुपये की मांग की
उसने बताया कि उसकी आईपीएस की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है तो भविष्य में वह बात नहीं कर पाएगा। इसलिए संदीप शर्मा ही बात करेगा। अप्रैल माह में संदीप ने वाट्सएप काल करके अभिजीत का परिचय देकर बात की और यूपीएससी में सिलेक्शन के लिए 60 लाख रुपये मांगे। संदीप ने 30 लाख रुपये की मांग की। साथ ही बताया कि वह 20 लाख रुपये अपनी मां से ले लेगा तुम कुछ रुपये का इंतजाम कर लो। 

सात लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के दिए
उसने 21 मई को भूतेश्वर पर सात लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के प्लास्टिक के बैग में रखकर दिए। इसके बाद 28-29 मई को दोबारा फोन करके बताया कि बेटी की फाइल जमा हो गई है। नौ जून को एक होटल में उसने संदीप को 20 लाख रुपये दिए। रुपये लेने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदीप शर्मा का असली नाम मुनफेद
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदीप शर्मा का असली नाम मुनफेद है और वह गोवर्धन के गांव देवसेरस का निवासी है। वाराणसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने भी उदिता शर्मा के साथ 27 लाख की ठगी स्वीकारी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बृहस्पतिवार की रात को मुनफेद के पिता आमीन को गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस से डीग जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आमीन के कब्जे से पुलिस ने 13.95 लाख की नकदी और 19 सोने के सिक्के बरामद किए। 

संदीप और अभिजीत बनकर की ठगी
एसपी क्राइम ने बताया कि संदीप और अभिजीत दोनों एक ही व्यक्ति के नाम है। संदीप शर्मा का असली नाम मुनफेद है। पीड़िता से पहली बार उसने भूतेश्वर पर गाड़ी में नकदी ली, इसके बाद पीड़िता के सामने अभिजीत बनकर आया और होटल में 20 लाख की नकदी ली।

वाराणसी में महिला से 16 लाख की ठगी की
वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के पीआरओ रहे सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार राणावत के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक के माध्यम से वाराणसी में महिला से 16 लाख की ठगी की थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि देवसेरस निवासी मुनफेद ने अनीता यादव नामक महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और 16 लाख रुपये ठग लिए। 

14 महिलाओं से ठग चुका है लाखों की धनराशि
पीड़िता ने 27 मई को इसकी शिकायत वाराणसी के पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त ने महिला का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया और क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगा दिया। जांच में पता चला कि दीपक कुमार राणावत का ठगी से कोई लेना देना नहीं है। दीपक राणावत ने भी अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने बताया कि अब तक वह 14 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस आरोपी द्वारा ठगी गई महिलाओं की जानकारी में जुटी है।


गिरफ्तार करने में यह लोग रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर, बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम, एसआई कुशलपाल सिंह, अजय कुमार, अरविंद सिंह सिवाल, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed