फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested eight members of international betting gang in Greater Noida

Betting: नोएडा की हाईराइज सोसायटियों से चल रहा नेटवर्क, एक दिन में लाखों का लग रहा सटट्टा; जानें पूरा खेल

Sun, 15 Jun 2025 06:52 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

पुलिस ने नोएडा में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी अपहरण की कहानी रचकर लाखों की सट्टेबाजी चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, दो चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो रजिस्टर बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Police arrested eight members of international betting gang in Greater Noida
आठ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम सिंह और नारायण (राजस्थान), ध्रुव और सन्नी जेतवा (गुजरात), मुकीम (हरियाणा), विशाल कुमार (हरियाणा), हिमांशु और सुखदेव सिंह (दिल्ली) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ये सभी नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में किराये पर रहकर सट्टेबाजी का यह पूरा रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, दो चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो रजिस्टर जिनमें प्रतिदिन का हिसाब लिखा बरामद किया है। खुलासा राजस्थान से आए एक व्यक्ति के अपने बेटे के अपहरण की सूचना पर हुआ। जांच में सामने आया कि यह पूरी कहानी एक सुनियोजित षड्यंत्र थी, जो अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क से जुड़ी हुई थी, जिसमें अपरहण की सूचना भी फर्जी निकली है।
विज्ञापन


झूठे अपहरण की कहानी से शुरू हुई जांच
डीसीपी ग्रेटर नोएडा शाद मियां खान ने बताया कि 12 जून को थाना कासना क्षेत्र में एक व्यक्ति सुभाष चंद्र ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसके 22 वर्षीय बेटे भीम सिंह और भतीजे नारायण का अपहरण हो गया है। कॉलर ने बताया कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर सात लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कासना पुलिस और स्वाट टीम को जांच में लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से लोकेशन का पता लगाया
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से लोकेशन का पता लगाया, जो गौर सिटी क्षेत्र स्थित व्हाइट ऑर्किड अपार्टमेंट और राधा स्काई गार्डन सोसाइटी निकला। यहां तलाशी लेने पर ध्रुव नामक युवक सहित तीन अन्य आरोपी मिले। तलाशी के दौरान पुलिस को लैपटॉप, मोबाइल फोन, अवैध सिम और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

सट्टेबाजी एप रुद्रा क्रिक लाइव से जुड़े थे आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोग रुद्रा क्रिक लाइव के जरिए लाइव क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हैं। एप पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ग्राहक जोड़कर उन्हें सट्टेबाजी की आईडी दी जाती थी। यह आईडी इंटरनेशनल नेटवर्क से लिंक होती थी और सारा काम मोबाइल और लैपटॉप के जरिए किया जाता था।

रोजाना 30 लाख रुपये का लेनदेन
मुख्य अभियुक्त भीम सिंह ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य रोजाना लगभग 30 लाख तक की सट्टेबाजी करते थे। यह रकम फर्जी नामों से खोले गए खातों में ट्रांसफर की जाती थी, जिसे गिरोह का सरगना जो कि थाईलैंड और दुबई में बैठा है, वहां से ऑपरेट करता था। गिरोह को फर्जी दस्तावेज, बैंक अकाउंट, सिम कार्ड आदि वहीं से उपलब्ध कराए जाते थे।

अपहरण की कहानी थी झूठी
पुलिस ने जब भीम सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह अपहरण की कहानी खुद उसने और उसके साथियों ने बनाई थी ताकि वह अपने पिता से कुछ पैसे वसूल सके। इसके लिए उन्होंने अपने ही मोबाइल से कॉल करके फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed