फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested criminal during encounter in Delhi

Delhi: चौकी पर हंगामा कर बदमाश को छुड़ा ले गया भाई, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी पैर में गोली

Sat, 30 Nov 2024 09:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Nov 2024 09:11 PM IST
सार

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में बदमाश के भाई ने चौकी पर हंगामा पर अपने भाई को छुड़ाकर फरार हो गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested criminal during encounter in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू उस्मानपुर थाना इलाके के एक घोषित बदमाश को पकड़ने पर बदमाश के भाई ने चौकी पर हंगामा किया और हवलदार के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी अपने भाई को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और शनिवार को फरार हुए बदमाश को यमुना खादर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान आदिल के रूप में हुई है। पुलिस आदिल के भाई व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात हवलदार आजाद अख्तर शुक्रवार रात इलाके में गश्त कर रहे थे। उन्होंने इलाके के घोषित बदमाश आदिल को देखा। पुलिस उसे पूछताछ के लिए चौकी में लेकर आ गई। थोड़ी देर बाद आदिल का भाई बावला भी कुछ महिलाओं को साथ चौकी पहुंच गया। बावला भी इलाके का घोषित बदमाश है। 
विज्ञापन


बावला ने अन्य लोगों के साथ हवलदार पर हमला कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान आदिल ने धारदार हथियार से आजाद की सीने पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल हवलदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यू उस्मानपुर थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्पेशल सेल की टीम घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। निरीक्षक धीरज की टीम को यमुना खादर के इलाके में आदिल के छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तीसरा पुश्ता स्थित यमुना खादर के जंगलों में उसे घेर लिया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदिल पर हत्या का प्रयास, लूट, उगाही, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत 27 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed