{"_id":"6ad4ceda6034e642670fb00e","slug":"aap-raises-questions-regarding-the-cleaning-of-the-yamuna-and-the-sewer-issue-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159773-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना की सफाई और सीवर समस्या पर आप ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना की सफाई और सीवर समस्या पर आप ने उठाए सवाल
विज्ञापन
-सौरभ भारद्वाज और कुलदीप ने साधा निशाना, कहा- दो वर्ष बाद भी दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना की सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं कुलदीप कुमार और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दो साल बीतने के बावजूद राजधानी में सीवर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पिछले साल यमुना की सफाई के दावे कर रही थीं, लेकिन नदी का पानी अब भी काला दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे सरकार के दावों पर सवाल उठाने का आधार बताया। वहीं, कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड के सीवर तक साफ नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। भाजपा की सरकार को चार इंजन वाली सरकार बताते हुए उन्होंने तंज कसा कि उसके सभी इंजन जंग खा गए हैं। दोनों नेताओं ने सीवर व्यवस्था और यमुना की सफाई पर सरकार से सवाल किए। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित विभागों का पक्ष उपलब्ध नहीं है।